COP 28 UAE 2023: जाने क्या है कॉप 28, क्यों ट्रेंड हुआ #melodi

COP 28 UAE 2023: जाने क्या है कॉप 28, क्यों ट्रेंड हुआ #melodi, वैश्विक जलवायु परिवर्तन की बैठक | pm modi in cop 28, modi meloni friendship, UNFCCC, United Nations Framework Convention on Climate Change, COP -28 UAE

COP 28 UAE 2023

What is UNFCCC

United Nations Framework Convention on Climate Change (UNFCCC) : संयुक्त राष्ट्र फ्रेम वर्क कन्वेंशन ओन क्लाइमेट चेंज – जलवायु परिवर्तन पर होने वाली बैठक है जिसे संयुक्त राष्ट्र के द्वारा संचालित किया जाता है | इसमें विश्व भर के सभी देश जलवायु परिवर्तन से हो रहे प्रभावों पर चर्चा करते है और इन प्रभावों को कम करने के लिए ठोस कदम उठाने के लिए सभी देश साथ मिल कर कार्य करने के लिए प्रेरित होते है |

सन 1992 में हुए रियो सम्मलेन में United Nations Framework Convention on Climate Change (UNFCCC) पर संयुक्त राष्ट्र के 197 देशो ने सहमती जताई | जिसे बाद में EARTH Summit भी कहा गया |

UNFCCC का मुख्य उद्देश्य ग्लोबल वार्मिंग को कम करना | कार्बन उत्सर्जन कम करना | ग्रीन हाउस गैसों के प्रभाव को कम करना |

COP 28 UAE 2023

प्रतिवर्ष जलवायु परिवर्तन पर विचार विमर्श और उचित उपायो के लिए कोप यानी कांफ्रेंस ऑफ़ पार्टीज (Conference of Parties ) का आयोजन किया जाता है | इस वर्ष यह कोप की 28 वी मीटिंग है जो संयुक्त अरब अमीरात (UAE) दुबई में आयोजित की जा रही है |

कुछ महत्वपूर्ण COP Meeting –

सबसे पहले COP-1 की मीटिंग बर्लिन जर्मनी में 1995 में हुई थी |

भारत में नै दिल्ली में 2008 में COP- 8 की मीटिंग हुई थी जिसमे सबसे गरीब देशों की विकास आवयकताओं और जलवायु परिवर्तन को कम करने हेतु विकसित देशो द्वारा कम विकसित देशो को प्रोद्योगिकी हस्तांतरण करने जैसे फैसले लिए गए |

COP -21 पेरिस फ्रांस में आयोजित वर्ष 2015 में हुई इस मीटिंग में कार्बन उत्सर्जन कम करने और वैश्विक तापमान को कम करने के फैसले लिए गए |
इसके लिए अमीर देशों को वर्ष 2020 के बाद भी सालाना 100 अरब डॉलर की फंडिंग की प्रतिज्ञा बनाए रखनेकी आवयकता है।

क्यों ट्रेंड हुआ #melodi

दुबई में आयोजित COP- 28 की सालाना मीटिंग में दुनिया के सभी प्रमुख देशो के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया | यही पर इटली की प्रधानमंत्री जिओर्जिया मेलोनी , भारत के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी , UAE सुल्तान अल जबेर और यु एन क्लाइमेट चेंज के अध्यक्ष साइमन स्तीआल समेत समस्त अन्य देश के बड़े नेता एकत्रित हुए |

इटली की पी एम मेलोनी ने पी एम मोदी के साथ #melodi टैग के साथ सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की जिसमे उन्होंने इंडिया – इटली की मित्रता पर जोर दिया | जिसके बाद ही सभी सोशल मीडिया पर यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है |

COP 28 UAE 2023

2028 COP-33 Meeting in INDIA

प्रधान मंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा की भारत 2028 में कोप-33 मीटिंग की मेजबानी करने के लिए तेयार है | इससे पहले 2008 में नई दिल्ली में कोप -8 मीटिंग भारत में हुई थी | इसके साथ ही पी एम मोदी ने कहा की भारत जलवायु परिवर्तन कम करने के लिए होने वाले प्रयासों में अग्रणी रूप से काम कर रहा है | उन्होंने कहा की भारत कार्बन उत्सर्जन कम करने के लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा से 11 वर्ष पहले ही पूरा कर लेगा|

भारत 2070 तक जीरो कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश करेगा |

Also Check

For more latest news click here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top