Madhya-Pradesh Election 2023: जाने अपने क्षेत्र के चुनावी प्रत्याशी के बारे में सभी जानकारी

Madhya-Pradesh Election 2023 : MP Election 2023, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 , मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री 2023 , MP Assembly Election 2023, MP Shivraj Singh Chouhan, Kamalnath, Narendra Modi, PM Modi, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi BJP Madhyapradesh Congress Madhyapradesh

madhya-pradesh election 2023

Madhya-Pradesh Election 2023

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 17 नवम्बर को होने जा रहा है, ऐसे में आज के जागरूक नागरिक होने के नाते आपको अपने क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों के बारे में सम्पूर्ण बाते पता करने के बाद ही अपने वोट का सही इस्तेमाल करना चाहिए | मतदाताओ को चुनावी पार्टियों के झांसे में ना आकर अपने स्तर पर अपने नेता को चुनना चाहिए | क्योकि आप के द्वारा दिए गये वोट से आप अपने और सामज का भविष्य तय करते है |

पिछला मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव

मध्यप्रदेश में पिछले विधान सभा चुनाव 2018 में हुआ था जिसमे कांग्रेस प्रदेश में अपनी सरकार बनाने में सफल रही थी हालाँकि पार्टी की आतंरिक कलह के चलते 2020 में कांग्रेस को सत्ता से बहार होना पड़ा था और एक बार फिर बीजेपी ने शिवराज सिंह के नेतृत्व में सत्ता संभाली | मध्य प्रदेश में इस बार फिर कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है दोनों ही पार्टी अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है जनता का विश्वास जीतने की | अब 17 नवम्बर को मतदाता अपने मत का उपयोग कर अपनी नई सरकार चुनेंगे |

Madhya-Pradesh Election 2023 : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023

मध्यप्रदेश में इस बार दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर है एक तरफ जहा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का चेहरा एक बार फिर कमलनाथ को बनाया है तो बीजेपी इस बार शिवराज सिंह को फ़िलहाल मुख्यमंत्री का चेहरा बताने में झिझक रही है इस बार पार्टी ने अपने केन्द्रीय मंत्री और दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतारा है |

इस बार बीजेपी जनता के बीच लाडली बहना योजना, मुफ्त राशन जैसी योजनाओं को प्रचारित कर रही तो कांग्रेस भी नारी सम्मान योजना, किसान कर्ज माफ़ी, बेरोजगारी भत्ता, सरकारी भर्तियो जैसी अनेक घोषणाओं का प्रचार प्रसार कर रही है |

हालाँकि प्रदेश की कुछ जनता इन मुफ्त की स्कीम को लेकर नाराज भी है उनका कहना है की इन सब चीजो से अचा है की यह पैसा प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार के साधनों को बढाने के लिए करना चाहिए| वही युवाओं के बीच सरकारी भर्तियो में होने वाली देरी और घोटालो के मुद्दे है |

Madhya-Pradesh Election 2023 Detail

मध्यप्रदेश विधानसभा मतदान दिनांक17 नवम्बर 2023
मध्यप्रदेश विधानसभा मतदान परिणाम दिनांक03 दिसम्बर 2023
मध्यप्रदेश कुल विधानसभा सीट230
कुल उमीदवार2534
कुल महिला उम्मीदवार253
कुल मतदाता5.6 करोड़
पुरुष मतदाता2.88 करोड़
महिला मतदाता2.72 करोड़

जाने अपने क्षेत्र के चुनावी प्रत्याशियों के बारे में –

मध्यप्रदेश में इस बार कुल 2534 कुल उम्मीद वार चुनावी मैदान में उतरे है | हालाँकि प्रदेश में हमेशा से सिर्फ बीजेपी और कांग्रेस पार्टियों का ही दबदबा रहा है | कई शहरी क्षेत्रो में तो जनता अपने उमीदवार का नाम तक नहीं जान पाते | इस बार कुल 253 महिला उमीदवार भी चुनाव मैदान में उतरी है |

एक जागरूक नागरिक होने के नाते आपको अपने क्षेत्र के प्रत्याशियों की प्रत्येक जानकारी जैसे उनकी शिक्षा, आय, व्यवसाय, संपत्ति और उन पर कोई आपराधिक मामले तो दर्ज नहीं | इन सभी बातो को जान कर ही आप अपने मत का उपयोग करे | चुनाव आयोग प्रत्येक चुनाव से पहले इन सभी बातो को निर्धारण करता है परन्तु चुनावी माहोल के बीच इन बातो पर ज्यादा ध्यान नहीं जाता |

आप नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर के अपने क्षेत्र के प्रत्याशियों और उनकी आय, शिक्षा, पार्टी और अगर उन पर कोई मुकदमा दर्ज है तो ये सब जान सकते हो |

उम्मीदवारों की जानकारी जानने के लिए क्लिक करे |

उपर दी गई लिंक पर क्लिक करे और अपना जिला चुने उसके बाद अपना निर्वाचन क्षेत्र चुने इस तरह आप अपने क्षेत्र के सभी चुनावी प्रत्याशियों को जान सकते हो |

आदि शंकराचार्य मूर्ति के बारे में जाने |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top