Madhya-Pradesh New CM 2023: मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने डॉ. मोहन यादव

Madhya-Pradesh New CM 2023: मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने डॉ. मोहन यादव साथ ही दो उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला , और जगदीश देवड़ा और नरेन्द्र सिंह तौमर बने स्पीकर | शिवराज सिंह चौहान का कार्यकाल समाप्त, MP New CM Dr. Mohan Yadav, MP New Deputy CM Rajesh Shukla, Jagdish Devda.

Madhya-Pradesh New CM 2023

Madhya-Pradesh New CM 2023

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री चुनने के लिए बीजेपी ने पर्यवेक्षक समिति के रूप में पार्टी ने यह जिम्मेदारी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मौर्चा के अध्यक्ष डा. के. लक्ष्मण, और राष्ट्रीय सचिव आशा लाकडा को दी गई| हाई कमान के आदेश के बाद अब यह समिति सोमवार को मध्यप्रदेश विधायक दल की बैठक के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का चयन कर लेगी |

MP New CM Dr. Mohan Yadav

सबको चोकाते हुए मध्यप्रदेश में नए चहरे को मुख्यमंत्री बनाया गया डॉ. मोहन यादव अभी तक मध्यप्रदेश में शिवराज कैबिनेट में उच्च शिक्षा मंत्री के रूप में काम कर रहे थे | अब उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है |

डॉ. मोहन यादव तीन बार विधायक रह चुके है | उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक डॉ. मोहन यादव राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के करीबी माने जाते है | आइये जानते है मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री के बारे में और उनके राजनैतिक करियर के बारे में |

Who is Dr. Mohan Yadav कौन है डॉ. मोहन यादव

डॉ. मोहन यादव उज्जैन दक्षिण सीट से अब तक तीन बार विधायक चुने जा चुके है, वे प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री रहे है | संघ के करीबी माने जाने वाले डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला बीजेपी का अब तक मध्यप्रदेश राजनीती में सबसे चौकाने वाला फैसला रहा है क्योकि उनके मुख्यमंत्री बनने के बारे में किसी ने भी अनुमान नहीं लगाया था |

Dr. Mohan Yadav डॉ. मोहन यादव का जीवन परिचय

डॉ. मोहन यादव का जन्म मध्यप्रदेश के उज्जैन में 25 मार्च 1965 को हुआ | वे हमेशा से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे है | उन्होंने बी.एस.सी., एल-एल.बी., एम.ए.(राज.विज्ञान), एम.बी.ए.,
पी.एच.डी. की शिक्षा प्राप्त की है | सन् 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ के सह-सचिव और 1984 में अध्‍यक्ष चुने गए। 1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, उज्‍जैन के नगर मंत्री बने और 1986 में विभाग प्रमुख नियुक्त हुए। 1988 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्‍यप्रदेश देश के सहमंत्री तथा राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्‍य बने।

Dr. Mohan Yadav Political Career | डॉ. मोहन यादव का राजनैतिक करियर

डॉ. मोहन यादव 2013 में पहली बार उज्जैन दक्षिण से विधायक बन कर आये इसके बाद दूसरी बार 2018 में और फिर 2023 में तीसरी बार विधायक बने |

2020 में शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर मुख्यमंत्री बने तब डॉ. मोहन यादव को उच्च शिक्षा विभाग में मंत्री पद की जिम्मेदारी सौपी गयी थी | 2011-2013 में मध्‍यप्रदेश देश के राज्‍य पर्यटन विकास निगम, भोपाल के अध्‍यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) बने और भा.ज.पा. की प्रदेश देश के कार्यकारिणी के सदस्‍य रहे। 2013-2016 में भा.ज.पा. के अखिल भारतीय सांस्‍कृतिक प्रकोष्‍ठ के सह-संयोजक नियुक्त हुए।

उज्‍जैन के समग्र विकास हेतु अप्रवासी भारतीय संगठन शिकागो (अमेरिका) द्वारा महात्‍मा गांधी पुरस्‍कार से सम्‍मानित किए गए और इस्‍कॉन इंटरनेशनल फाउंडेशन डे द्वारा भी समानित किये जा चुके है |

वही छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेता विष्णुदेव को मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया है |

Madhya-Pradesh New CM 2023 की रेस – मध्यप्रदेश में इस बार के चुनाव जीतने के बाद से मुख्यमंत्री चुनना आसान काम नहीं रहा क्योकि इस बार विधानसभा चुनाव में कई दिग्गज शामिल थे जैसे की प्रहलाद सिंह पटेल, केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तौमर, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय | जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया, वी के सिंह का नाम भी लिया जा रहा है | शिवराज सिंह चौहान अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद साइड किये जा सकते है जिससे उनके समर्थको की नाराज़गी पार्टी को झेलनी पड़ सकती है | इस बार इतने दिग्गजों का नाम है की पार्टी अगर किसी एक को चुने और दुसरो को कोई उचित पद ना दे तो उनके समर्थको को मनाना पार्टी के लिए कठिन होता दिख रहा है |

Narendra Singh Tomar New Speaker Madhyapradesh

पार्टी हाई काम ने नरेंद्र सिंह तोमर को मध्यप्रस्देश के नए स्पीकर नियुक्त किया है | तोमर इससे पहले केंद्र सरकार में कृषि मंत्री थे | वे दिमनी से विधायक बने | जबकि मुरेना से लोकसभा का चुनाव जीते थे

New Deputy CM of Madhyapradesh

मध्यप्रदेश में इस बार दो नए उप मुख्यमंत्री का चयन किया गया है | – जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला |

info@https://mp.gov.in/

for more latest news click here

MP New डॉ. मोहन यादव

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top